हत्या की साजिश मे फंसे पूर्व सांसद अतीक अहमद, व उनके छोटे भाई पूर्व विधायक अशरफ

Share on Facebook
Tweet on Twitter

इलाहाबाद : धूमनगंज पुलिस ने दो साल बाद मरियाडीह में हुए दोहरे हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। पुलिस ने पीड़ित आबिद प्रधान के पांच हजार के इनामी भाई अकबर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। वहीं इस मामले में पुलिस ने पूर्व सांसद बाहुबली अतीक अहमद, छोटे भाई पूर्व विधायक अशरफ सहित 15 लोगों को आरोपी करार दिया है।

इस मामले में पुलिस रविवार को मामले का खुलासा करते पूर्व में नामजद सात आरोपियों को क्लीन चीट दे दिया है। साथ ही उनके ऊपर घोषित इनाम को हटा लिया है। घटना 25 सितम्बर 2015 की है। बकरीद की रात को आबिद का ड्राइवर सुरजीत प्रधान की चचेरी बहन और अल्कमा को घर छोड़ने जा रहा था। ये लोग जैसे ही घर पहुंचे। शूटरों ने इन्हें चारो ओर से घेर लिया और ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू कर दी। इस दौरान अल्कमा और चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम से पता चला कि अल्कमा को 17 गोलियां और चालक 8 गोलियां लगी थी। हत्या के बाद आबिद ने सात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें आबिद ने उमरी के साबिर, वसी अहमद, मकसूद अहमद, बेली गांव के कम्मू, जाबिर, मीरापट्टी के तौरीफ और इन्तेखाब आलक का नाम शामिल था। दोहरे हत्या कंाड में फंसे पहली बार नामजद 5-5 हजार के इनामी लोगों को विवेचना के बाद क्लीनचीट पहली बार दी गयी है। साथ ही इनाम भी रद्द कर दिया है।
इस दोहरे हत्याकांड के पीछे पुलिस को सबसे ज्यादा शक रिपोर्ट दर्ज कराने वाले आबिद पर था। वहीं जब एसएसपी आनंद कुलकर्णी ने मामले की समीक्षा कर अग्रिम विवेचना का निर्देश दिया। वहीं जब धूमनगंज पुलिस ने मामले की जांच करते हुए मरियाडीह जा कर लोगों से पूछताछ की तो अकबर का नाम सुनने में आया। ज्यादातर लोगों का यही कहना था कि ताबडतोड़ फायरिंग करने वालों में अकबर को साफ देखा गया था। इसके बाद पुलिस ने अकबर को पकड़ने के लिए कई जगह छापेमारी की लेकिन उसे सफलता नहीं मिल सकी थी। एसएसपी ने उसके ऊपर पांच हजार का इनाम भी घोषित कर दिया था। वहीं रविवार को अकबर को पुलिस ने मडियाडी में ही धरदबोचा।
अतीक सहित 15 हुए नामजद मरियाडीह में दो साल पहले हुए दोहरे हत्याकांड में 15 लोगों को आरोपित बनाया गया है। इसमें पूर्व सांसद अतीक अहमद, उनके छोटे भाई पूर्व विधायक अशरफ व आबिद को प्रधान को हत्याकांड की साजिश रचने का आरोपित बनाया है। इसके अलावा अल्कमा के सगे भाई शेरू भी नामजद किया गया है। साथ ही फरहान, जावेद, आबिद प्रधान का भाई माजिद, फैसल, एजाज अख्तर, अबू बकर, आसिफ, जुफ्फिकार उर्फ तोता, पप्पू बेली, मुन्ना, नसीम का नाम भी शामिल है। इसमें से कई ऐसे आरोपित हैं जो राजूपाल हत्याकांड में भी रहे हैं।

Previous articleपरदे में रह गयी हकीकत,वापस लौटे योगी
Next articleश्रमजीवी एक्सप्रेस ट्रेन बम विस्फोट कांड के आरोपी अदालत में हुए पेश