अंडरवर्ल्ड ड़ॉन सुभाष ठाकुर पहुंचे बनारस तो गवाह नदारद, 24 नवंबर को होगी अगली सुनवाई

Share on Facebook
Tweet on Twitter

वाराणसी। जरायम की दुनिया में बाबा के नाम से मसहूर मुंबई अंडरवर्ल्ड का हिस्सा रह चुके माफिया ड़ॉन सुभाष ठाकुर प्रदेश की केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ जेल में बन्द हैं। सूबे में भाजपा की सरकार बनने के बाद संगीन मामलों के आरोपितों को विभिन्न जेलों में शिफ्ट किया गया था। सुभाष ठाकुर को भी मुंबई की जेल भेज दिया गया। सुभाष ने सुप्रीम कोर्ट में इसके खिलाफ अपील की। सुप्रीम कोर्ट में बगैर संबंधित कोर्ट को सूचित किये शिफ्ट करने की दलील दी गयी। मामले को गंभीरता से लेते हुए सुप्रीम कोर्ट ने प्रदेश सरकार को नोटिस जारी किया। इसके बाद आनन-फानन में सुभाष को मुंबई से लाकर फतेहगढ़ जेल में रख दिया गया।
सुभाष ठाकुर के वाराणसी मेें पेशी पर आने की वजह ढाई दशक पहले शिवपुर थाने में दर्ज आर्म्स एक्ट का मामला है जिसका निस्तारण नहीं हो सका है। कई तारिखों के बाद शुक्रवार को पुराने शिवपुर के आर्म्स एक्ट के मामले में केंद्रीय कारागार फतेहगढ़ से लेकर अंतरराष्ट्रीय माफिया सुभाष ठाकुर को अपर सत्र न्यायाधीश तृतीय अश्वनी दुबे की कोर्ट में पेश किया गया। इस मामले में शुक्रवार को गवाहों का बयान दर्ज होना था लेकिन किसी गवाह के नहीं आने के कारण अदालत के द्वारा सुनवाई की अगली तारीख 24 नवंबर नियत की गयी है।