भाजपा को झटका, समाजवादी छात्रसभा ने लहराया परचम

Share on Facebook
Tweet on Twitter

इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव परिणाम घोषित
वाराणसी। इलाहाबाद विश्वविद्यालय का छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित हो चुका है। रविवार को घोषित हुए परिणाम में समाजवादी छात्र सभा के देवरिया के अवनीश कुमार यादव ने अध्यक्ष तो उपाध्यक्ष पद पर चंद्रशेखर चौधरी ने अपना झंडा बुलंद किया है। ये दोनों ही पद पिछले चुनाव एबीवीपी के पास थे। वहीं महामंत्री पद पर निर्भय कुमार द्विवेदी (एबीवीपी), संयुक्त सचिव पद पर भरत सिंह (समाजवादी छात्र सभा), सांस्कृतिक सचिव के लिए अवधेश कुमार पटेल (समाजवादी छात्र सभा) चुने गए है।
सीएमपी का परिणाम- अध्यक्ष पद पर ऋषभ सिंह यादव, उपाध्यक्ष सुमित कुमार गौतम, महामंत्री शिवम, संयुक्त मंत्री अभय राज यादव व सांस्कृतिक सचिव विशाल चंद्र शुक्ल बने है।
इलाहाबाद डिग्री कालेज का परिणाम-अध्यक्ष पद पर विवेक कुमार तिवारी, उपाध्यक्ष- आशुतोष गुप्ता महामंत्री -पंकज दुबे, संयुक्त मंत्री -शिवम वर्मा, सांस्कृतिक सचिव ज्योति रावत पर चुने गए है।

Previous articleबीएचयू में विदेशी छात्र को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, नहीं उठा चीफ प्रॉक्टर का फोन
Next articleएसेप्ट गर्ल चाइल्ड मार्च निकाल बेटी बचाने को बुलंद की आवाजा