राज्यमंत्री गिरीश यादव ने किया शौचालयों का लोकार्पण

Share on Facebook
Tweet on Twitter
जौनपुर। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री गिरीश यादव ने सोमवार को कलेक्ट्रेेट परिसर में 14वें वित्त से बने शौचालय का लोकार्पण किया। इसके उपरान्त यूपी कालोनी में बने शौचालय का लोकार्पण किया। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चन्द्र ने बताया कि एक शौचालय की लागत लगभग 14 लाख रूपये है जिसमें पानी का आरओ भी लगाया गया है। इसके पहले अपर जिलाधिकारीद्वय आरपी मिश्र, राम आसरे सिंह, अधिशासी अधिकारी कृष्ण चन्द्र ने सहित तमाम भाजपाजनों एवं अधिवक्ताओं ने राज्यमंत्री श्री यादव का माल्यार्पण कर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर उपजिलाधिकारी बदलापुर विनय तिवारी, अवकाशप्राप्त सीनियर पीसीएस आफिसर आरडी यादव सहित तमाम लोग उपस्थित रहेे। अन्त में अधिशासी अधिकारी कृष्ण चन्द्र ने बताया कि 24 अक्टूबर को सायं 4 बजे सौर ऊर्जा सद्भावना पुल के अलावा शौचालय सिपाह का लोकार्पण होगा।