लालगंज, आजमगढ़। देवगांव कोतवाली अंतर्गत चांदपुर बच्छिनी गांव में उप जिलाधिकारी के आदेश के बात भी मुकेश अपने घर का निर्माण नहीं करा पा रहा है जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है मुकेश अपने आराजी नंबर 336 मे निर्माण करा रहा था गांव के कुछ दबंग मनबढ किस्म के लोगों ने निर्माण कार्य रोक दिया जिसकी शिकायत मुकेश ने उप जिलाधिकारी लालगंज प्रियंका प्रियदर्शी से किया उप जिलाधिकारी ने अपनी मातहतो से जांच कराकर यह स्पष्ट कर दिया कि मुकेश अपने भुमिधरी में निर्माण करा रहा है उसमें किसी प्रकार का हस्तक्षेप ना किया जाए उप जिलाधिकारी के आदेश के बाद भी देवगांव पुलिस व 100 नंबर निर्माण नहीं होने दे रही है। जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। मुकेश निर्माण कराने के लिए अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है।
महिला आयोग की सदस्य को फरियादियों ने सुनाई व्यथा, त्वरित न्याय...