इलाहाबाद में डाक्टर की हत्या के विरोध में हड़ताल

Share on Facebook
Tweet on Twitter

इलाहाबाद। संगमनगरी इलाहबाद में कल देर शाम डॉक्टर अश्विनी कुमार बंसल की हत्या के विरोध नें इलाहाबाद में निजी चिकित्सक हड़ताल पर हैं। वह इस हत्याकांड का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग कर रहे हैं। सरकारी अस्पतालों में भी डाक्टर्स बांह पर काली पट्टी बांध कर काम कर रहे हैं।

इलाहाबाद में कल शाम जीवन ज्योति अस्पताल के निदेशक डा. एके बंसल की हत्या से चिकित्सकों में गम और गुस्सा है। शहर के निजी नर्सिंग होम में बड़ी हड़ताल है। आज जीवन ज्योति अस्पताल में कामकाज ठप है। इसके कारण कई मरीज दूसरे अस्पतालों में चले गए हैं। डॉ. बंसल की हत्या के विरोध में आज डाक्टर्स ने बैठक कर शोक जताया गया। इससे पहले कल देर रात उनके शव का पोस्टमार्टम किया गया। जार्जटाउन स्थित उनके आवास से शुक्रवार को दिन में 11 बजे शव यात्रा निकली, जिसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए। रसूलाबाद घाट पर उनकी अंत्येष्टि की गई। बड़े पुत्र अर्पित ने मुखाग्नि दी।

इस मौके पर इलाहाबाद मेडिकल एसोसिएशन से जुड़े पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में डाक्टर मौजूद थे। वहीं एडीजी (पुलिस मुख्यालय) बीपी जोगदंड, विधायक अनुग्र्रहनारायण सिंह, नगर आयुक्त शेषमणि पांडेय एवं पूर्व मंडलायुक्त बादल चटर्जी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद थे। इस जघन्य हत्याकांड के विरोध में डाक्टर हड़ताल पर चले गए हैं। इससे शहर के तमाम नर्सिंग होम की चिकित्सकीय व्यवस्था प्रभावित हो गई है। यहां के तीमारदार मरीजों को लेकर शहर के सरकारी अस्पतालों की शरण ले रहे हैं। वहीं पुलिस अधिकारियों का कहना है कि डा. बसल के शूटरों की तलाश में पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम को लगाया गया है। लगातार दबिश चल रही है। जल्दी ही सफलता हाथ लगेगी।

Previous articleइनकी एक पहल से बच्चों के चेहरे पर बिखरी मुस्कान
Next articleबलिया : 85 शीशी अंग्रेजी व 10 लीटर देशी शराब के साथ चार गिरफ्तार