मनोज की नायाब पहल, मिस काल पर दूर होंगी समस्याएं

104

बलिया। सपा के जिला महासचिव मनोज सिंह की ओर से नायाब पहल की गई है। महज एक मिस काल पर लोगों की समस्याएं दूर होंगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि लोगों को इसके लिए किसी महकमे का चक्कर भी नहीं काटना पड़ेगा, बल्कि मनोज सिंह के कार्यकर्ता खुद संबंधित व्यक्ति के पास पहुंचकर समस्या का समाधान करेंगे।

सपा के जिला महासचिव मनोज सिंह की अगुवाई में शुरू हुई जनसंवाद पदयात्रा बुधवार को बैरिया विधानसभा क्षेत्र के दर्जनों गांवों में पहुंची। इस दौरान सपा नेता मनोज सिंह की ओर चौपाल का आयोजन करके ग्रामीणों से सीधा संवाद स्थापित किया गया। चौपाल के माध्यम से मनोज सिंह ने ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं को बड़े ध्यान से सुना। उन्होंने मौके पर मौजूद ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जायेगा। चौपाल में ग्रामीणों की काफी भीड़ नजर आई। बैरिया विधानसभा क्षेत्र के भीखा छपरा, गोन्हया छपरा, अधिसिझुवा, विशुनपूरा, चाईछपरा, उपाध्यायपुर, बालक बाबा के मठिया, शिवाल मठिया, गोपाल नगर, मानगढ, सुरेमनपुर, दुर्जनपुर श्रीनगर करमानपुर, तालिवपुर, मिल्की, चकिया आदि आदि ग्राम पंचायतों में चौपाल का आयोजन किया गया। चौपाल में ग्रामीणों को फार्म वितरित किया गया। जिस पर अपनी समस्या लिखकर ग्रामीणों को देने के लिए कहा गया। फार्म पर अंकित मोबाइल नंबरों पर मिस काल करने पर मनोज सिंह के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करेंगे। मनोज सिंह ने कहा कि उनका एकमात्र ध्येय लोगों की सेवा करना है। उन्होंने कहा कि सपा इस बार  भी विधानसभा चुनाव में अपना परचम लहरायेगी। उन्होंने लोगों को आश्वस्त करते हुए कहा कि यदि उन्हें मौका मिला तो वह जनता की सेवा में कोई कोर कसर नहीं छोड़ेंगे। इस मौके पर राजन यादव, सुरेंद्र सिंह, रमेश पांडेय, पिंटू सिंह, कपिल देव सिंह, भूवर सिंह, ओम प्रकाश सिंह, संजय सिंह, अवनीश सिंह, संस्कार सिंह, हेमंत सिंह, अवधेश, विजेंद्र आदि लोग मौजूद रहे।