गाजीपुर। कांग्रेस नेता अरविंद किशोर राय को भी उनकी पार्टी से सिबंल मिल गया है। कांग्रेस पार्टी का सिंबल उन्हें फैक्स के जरिये मिला है। जनपद के मुहम्मदाबाद विधानसभा सीट से नामांकन को लेकर वह अपने समर्थकों के साथ जिला मुख्यालय पर डटे हुए हैं। हैदर अली टाइगर को सपा व अरविंद किशोर राय को कांग्रेस से सिंबल मिलने के बाद राजनीतिक विश्लेषक भी हैरान हैं। खैर, राजनीतिक विश्लेषक पूरी तरह से जनपद में बदलते राजनीतिक घटनाक्रम पर निगाहें जमाए हुए हैं। वहीं इस अप्रत्याशित बदलाव की बयार से आमजन भी हैरान है।
सपा बसपा की लिस्ट जारी, चाचा के सम्पर्क में दिग्गज सपाई!