बाहुबली मुख्तार के खिलाफ क्या बोला डान बृजेश का भतीजा

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद नगर स्थित शहीद पार्क में आयोजित शहादत दिवस में चंदौली के सकलडीहा विधायक व डान बृजेश सिंह के भतीजे सुशील सिंह भी शामिल हुए। सुशील सिंह ने केएन राय के हत्यारों पर जमकर निशाना साधा और अंसारी बंधुओं को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि प्रदेश में बीजेपी की सरकार आने वाली है। यह बात अंसारी बंधुओं को बखूबी पता है। इसलिए बचने के लिए अंसारी बंधुओं ने सपा का दामन थाम लिया है। भाजपा विधायक स्व. कृष्णानंद राय की हत्या अपराधियों के द्वारा नहीं की गई थी। यह हत्या राजनैतिक हत्या थी और तत्कालीन सपा सरकार ने यह हत्या कराई थी। इस हत्या का जवाब दिया जायेगा। वहीं बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी के गढ़ में सुशील की उपस्थिति से लोग कई तरह के कयास लगा रहे हैं। इससे साबित हो रहा है कि माफिया डान बृजेश सिंह भी आगामी विधानसभा चुनाव में अंसारी बंधुओं के गढ़ में दखल दे सकते हैं। लंबे समय से दोनों गिराहों के बीच चल रही जंग तो जगजाहिर है, लेकिन गाजीपुर की राजनीत में बृजेश सिंह के कुनबे का राजनैतिक दखल इससे पूर्व नहीं रहा है। जंगीपुर उप चुनाव में भी सुशील सिंह ने शिरकत की थी।