जनपद में कितने मतदाता बनेंगे भाग्य विधाता


गाजीपुर। निर्वाचन विभाग की ओर से प्रकाशित मतदाता सूची नामावली के अनुसार जनपद में कुल 25 लाख 98 हजार 112 मतदाता हैं। यही मतदाता आगामी विधानसभा चुनाव में अपने जनप्रतिनिधियों का चुनाव करेंगे।
जनपद की सातों विधानसभा क्षेत्रों में सबसे अधिक मतदाता जखनियां विधानसभा क्षेत्र में हैं। जखनियां विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 98 हजार 693 वोटर हैं। जिसमें पुरुष 2 लाख 17 हजार 391 व महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 81 हजार 289 है। जबकि सबसे कम वोटरों की संख्या सदर विधानसभा क्षेत्र में है। सदर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 37 हजार 559 मतदाता हैं। जिसमें पुरुष 1 लाख 83 हजार 11 व महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 54 हजार 536 है। वहीं अधिक वोटरों में दूसरा ​स्थान मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र का आता है। यहां कुल 3 लाख 93 हजार 579 मतदाता हैं। जिनमें पुरुष 2 लाख 16 हजार 431 व महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 77 हजार 124 है। इसके बाद तीसरा स्थान जमानियां विधानसभा क्षेत्र का है। जमानियां विधानसभा क्षेत्र में 3 लाख 93 हजार 568 मतदाता हैं। जिनमें 2 लाख 16 हजार 480 पुरुष तथा 1 लाख 77 हजार 80 महिला मतदाता हैं। वहीं जहूराबाद विधानसभा क्षेत्र में कुल मतदाताओं की संख्या 3 लाख 73 हजार 855 है। इनमें पुरुष 2 लाख 4 हजार 432 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 69 हजार 413 है। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं की कुल संख्या 3 लाख 55 हजार 371 है। इनमें पुरुष 1 लाख 94 हजार 420 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 60 हजार 923 है। जंगीपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 3 लाख 45 हजार 487 है। इनमें पुरुष 1 लाख 88 हजार 553 तथा महिला मतदाताओं की संख्या 1 लाख 56 हजार 927 है।

102 किन्नर मतदाता भी करेंगे अपने मताधिकार का प्रयोग

निर्वाचक नामावती में 102 थर्ड जेंडर मतदाता भी पंजीकृत हैं। आगामी विधानसभा चुनाव में किन्नर मतदाता भी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। सबसे अधिक किन्नर मतदाता सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में हैं। सैदपुर विधानसभा क्षेत्र में कुल 28 किन्नर मतदाता हैं।